• Wednesday, 25 February 2026
“सर डिलीवरी के लिए आए तो अस्पताल से भगा दिया गया, कहा प्राइवेट में जाओ।”

“सर डिलीवरी के लिए आए तो अस्पताल से भगा दिया गया, कहा प्राइवेट में जाओ।”

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा रेफरल अस्पताल में लगातार प्रयास के बाद भी सुधार नहीं सामने आ रहा। सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सिविल सर्जन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें कई खामियों का सामना करना पड़ा।

इसी क्रम में खोजागाछी गांव निवासी सुनील प्रसाद की पत्नी भवानी देवी ने सिविल सर्जन से शिकायत की कि वह रविवार की रात्रि डिलीवरी के लिए आई थी और उसे अस्पताल से भगा दिया गया। भवानी देवी ने कहा कि अस्पताल की नर्स ने कहा कि प्राइवेट में जाकर इलाज कराओ। रात में कोई उपाय नहीं है। मरीज ने कहा कि नर्स ने कहा कि तुम्हारी स्थिति ठीक नहीं है और ऑपरेशन करना होगा जबकि प्रायवेट में डॉ मंजू भदानी के पास नार्मल डिलीवरी हो गया।

इस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने नर्स को कड़ी फटकार लगाई साथ ही साथ वेतन बंद करने की चेतावनी दी।

डिलीवरी वार्ड में बेड पर गद्दा नहीं होने तथा फटा हुआ बेडशीट होने पर सिविल सर्जन एएनएम और प्रभारी को जमकर फटकार लगाई तथा कहा कि स्टॉक में बहुत सारा चादर है फिर भी मरीजों को क्यों तकलीफ हो रही है। उन्होंने इसको सुधार करने का निर्देश दिया।

DSKSITI - Large

मौके पर सिविल सर्जन ने सभी को सुधार लाने के लिए भी कहा। साथ ही कहा कि सभी को अस्पताल से ट्रांसफर कर दिया जाएगा और शेखपुरा भेजा जाएगा। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ आत्मानंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

sir

Comment / Reply From

You May Also Like