• Sunday, 19 May 2024
यहाँ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे अनंत सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को किया नमन

यहाँ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे अनंत सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को किया नमन

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

मोकामा के विधायक अनन्त सिंह रविवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी एवं पूर्व कांग्रेस सांसद स्व राजो सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढाकर श्रधांजलि अर्पित की।

बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महागठबंधन के लोंगो के साथ एक बैठक की। मालूम हो कि विधायक अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार है।

उसके बाद वे जमुई लोकसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया। साथ ही महागठबंधन उम्मीदवार भूदेव चौधरी के पक्ष में वोट मांगा।

उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यजीत कुमार उर्फ छोटू , कैलाश सिंह , प्रो रमाकांत सिंह , ललन सिंह , जितेंद्र ढाढ़ी , पूर्व मुखिया श्यामनन्दन सिंह , राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट सहित अन्य मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like