• Thursday, 28 March 2024
श्रीबाबू के सपनों का शेखपुरा बनाने का रहेगा प्रयास- शंभू शरण पटेल

श्रीबाबू के सपनों का शेखपुरा बनाने का रहेगा प्रयास- शंभू शरण पटेल

DSKSITI - Small
श्रीबाबू के सपनों का शेखपुरा बनाने का रहेगा प्रयास- शंभू शरण पटेल
शेखपुरा

शनिवार को एक साधारण कार्यकर्ता से राज्यसभा तक का सफर तय करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल का गृह जिला शेखपुरा में भव्य स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन  नगर भवन में किया गया। यहां भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के द्वारा आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे। फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री पटेल ने राज्य और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अति पिछड़ा के बेटे को देश के उच्च सदन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया है।

समारोह में मीडिया से बात करते हुए शंभू शरण पटेल ने कहा  कि शेखपुरा जिला बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री  स्वतंत्रासेनानी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जन्म भूमि है । राजो सिंह यहां से सांसद रहे हैं। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के सपनों का शेखपुरा बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।
पार्टी के लोगों की लगातार शिकायत रहती थी कि जिला के बेटा को पार्टी सम्मान नहीं देती परंतु पार्टी ने बड़ा सम्मान दे दिया है। समारोह से पहले श्री पटेल के द्वारा बरबीघा में श्रीबाबू की प्रतिमा का  मल्यार्पण किया गया।  भारतीय जनता पार्टी किसान सेल के नेता वरुण सिंह के द्वारा भी बरबीघा में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल सहित पार्टी के नेता संजय सिंह, मनोज सिन्हा, पवन किशोर, जेपी गुप्ता, अरविंद सिंह, डॉक्टर के शंभू ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अतुल लोहानी, संदीप कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From