• Monday, 29 April 2024
थाना के ठीक सामने युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक

थाना के ठीक सामने युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक

DSKSITI - Small

थाना के ठीक सामने युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक

बरबीघा

थाना के ठीक सामने युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। यह गोलीबारी थाना के ठीक सामने की गई है। गोलीबारी बरबीघा थाना के पटेल नगर में रहने वाले युवक के द्वारा चलाए जाने की बात कही जा रही है।

यह गोलीबारी नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के खेतालपुरा गांव निवासी एक युवक पर चलाई गई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है। युवक के घर पर जाकर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

गोलीबारी करने वाली युवक का पैतृक घर सारे थाना के अलीनगर बताया जा रहा है।

जमीन खरीद बिक्री का है विवाद इस मामले में बताया जा रहा है कि सारे थाना क्षेत्र के हर गांव के पास जमीन खरीद बिक्री को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों युवक के द्वारा खरीद बिक्री का काम किया जाता है। इसी विवाद को लेकर 1 दिन पहले भी विवाद हुआ था। इस समय में मौके पर पहुंचे एएसआई सुनील सिंह ने बताया कि युवक के द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मौके पर जाकर छानबीन की गई है। तीन चक्र गोली चलाने की बात लोगों ने बताई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डिटेल जानकारी दी जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like