• Monday, 09 February 2026
शहीद के परिजन के मदद में आगे आए पुलिस पदाधिकारी, दिया एक दिन का वेतन।

शहीद के परिजन के मदद में आगे आए पुलिस पदाधिकारी, दिया एक दिन का वेतन।

Vikas

शेखपुरा।

खगड़िया जिले में तैनात दरोगा आशीष कुमार के अपराधियों से मुठभेड़ में शहीद हो जाने से मर्माहत शेखपुरा जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने जिला पुलिस ऑफिसर्स एसोशिएशन के द्वारा शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही शेखपुरा एसपी दयाशंकर की पहल पे श्रद्धांजलि सभा में सभी 134 पुलिस पदाधिकारियों ने एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार को सहायता के रूप में देने का भी निर्णय लिया।

इस शोक सभा का आयोजन सदर थाना परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता बरबीघा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने की।

शोक सभा शेखपुरा सदर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य थाना अध्यक्ष भी शामिल हुए।

सभी ने एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया जो 2 लाख 14 हजार की राशि होती है। यह राशि चेक के रूप में एससपी के माध्यम से पीड़ित परिवार को सुपुर्द की जाएगी।म

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From