• Monday, 09 June 2025
इनसे सीखें: निःसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कर किया मदद

इनसे सीखें: निःसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कर किया मदद

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा के शिवपुरी मोहल्ले में निःसहाय और लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कंबल वितरण श्री कृष्ण राम रुचि कॉलेज के कर्मी संतोष कुमार और उनकी मां के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संतोष कुमार ने कहा कि मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है और इसी का अनुसरण करते हुए उनके द्वारा प्रत्येक साल 25-30 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।

कंबल वितरण समारोह में आए लगन मांझी, सामदेव मांझी सहित अन्य ने बताया कि वे काफी लाचार हैं और ठंड की वजह से परेशान रहते हैं परंतु इस तरह कंबल देकर उनको काफी सहयोग किया गया है।

इस मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

बताना जरूरी है कि कंबल वितरण का कार्यक्रम लगातार कई सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है और इसका सकारात्मक असर भी समाज में देखने को मिल रहा है और लोग एक दूसरे से प्रेरित होकर असहाय लोगों की सेवा में आगे आ रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like