
नगर सभापति ने छठ घाट का किया निरीक्षण।

बरबीघा।
नगर सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट का निरीक्षण किया। छठ पर्व को लेकर छठ घाटों पर नगर परिषद के द्वारा साफ-सफाई एवं जल की व्यवस्था की गई है।
नगर परिषद सभापति रोशन कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी जयेश सिंहा के द्वारा नगर के समाचाक गांधी सरोवर घाट का निरीक्षण किया गया एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया।
इसी तरह नगर के अन्य घाटों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रोशन कुमार ने कहा कि छठ महापर्व है इसमें साफ सफाई की व्यवस्था सभी की जिम्मेवारी बनती है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!