• Monday, 09 February 2026
नहीं थम रहा बाइक चोरी का मामला, फिर दो बाइक चोरी।

नहीं थम रहा बाइक चोरी का मामला, फिर दो बाइक चोरी।

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही चोरी घटना से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को बरबीघा थाना से आगे सब्जी मंडी के पास बाइक की चोरी कर ली गई। बाइक की चोरी थाना क्षेत्र के दरियाचक निवासी अजीत पासवान की की गई।

 

अजित पासवान ने बताया कि सब्जी मंडी के पास बाइक लगाकर गए थे तभी उनकी बाइक चोरी कर ली गई जबकि दूसरी बाइक मिशन ओपी के चंद्रवंशी नगर से कर ली गई जहां राजू कुमार की पल्सर बाइक घर के पास से चोरी कर ली गई। बता दें कि लगातार बाइक चोरी की घटना घट रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From