• Friday, 17 October 2025
शेखपुरा को अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और सिविल सर्जन नए मिले

शेखपुरा को अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और सिविल सर्जन नए मिले

Vikas

शेखपुरा को अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और सिविल सर्जन नए मिले

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन और शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालिका पदाधिकारी नए मिले हैं। शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में राहुल सिंहा ने अपना पदभार गुरुवार को संभाल लिया । वहीं निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सतीश रंजन ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया । अनुमंडल कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने कर्मियों से वार्ता की। लोकसभा चुनाव को लेकर हो रहे तैयारी पर विचार विमर्श किया। जानकारी एकत्रित की।

बता दें कि कुछ माह पहले ही अनुमंडल पदाधिकारी सतीश रंजन शेखपुरा जिला के 28वां अनुमंडल पदाधिकारी बने थे। जबकि 29वां अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में राहुल सिंहा ने पदभार संभाला। राहुल सिंहा बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं। इससे पहले वह बिहार सरकार के कृषी विभाग पटना में कार्यरत थे। बताया जाता है कि वह हरियाणा प्रदेश के मूल निवासी हैं।

 

DSKSITI - Large

उधर, शेखपुरा के सिविल सर्जन की भी नियुक्ति हो गई है। एक साल से यह पद प्रभार में चल रहा था। इससे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरहिंडा के प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार सिविल सर्जन के प्रभार में 1 साल से कार्य थे। उधर, सिविल सर्जन की नई तैनाती हुई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पटना के पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार को शेखपुरा का सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं शेखपुरा नगर के कार्यपालक पदाधिकारी भी बदल गए है। विनय कुमार की जगह पुर्व में भी यहां रहे जर्नादन वर्मा को कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like