• Monday, 01 June 2026
बिहार सरकार ने की भूल सुधार , डॉक्टर कृष्ण मुरारी बने सिविल सर्जन

बिहार सरकार ने की भूल सुधार , डॉक्टर कृष्ण मुरारी बने सिविल सर्जन

Vikas

शेखपुराशेखपुरा के सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह बनाए गए हैं। वे एसीएमओ थे। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोहतास के विक्रम के चिकित्सक डॉ राम नारायण राम को यहां का सिविल सर्जन बनाया गया था। जबकि पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। खबर के वायरल होते ही बिहार सरकार ने भूल सुधार की और तत्काल डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन का प्रभार दिया ।इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो गया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह पहले एसीएमओ के पद पर तैनात थे। पूर्व में वे टीकाकरण पदाधिकारी भी थे। उनको ही सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है। डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन का प्रभार दिए जाने पर शेखपुरा जिले में खुशी की लहर देखी जा रही है। डॉ एम के सिंह, डॉ के पुरुषोत्तम सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक वर्ग के लोगों ने डॉक्टर कृष्ण मुरारी को सिविल सर्जन बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From