• Saturday, 27 April 2024
दिनदहाड़े प्रखंड विकास पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या मामले में पिंटू महतो बरी

दिनदहाड़े प्रखंड विकास पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या मामले में पिंटू महतो बरी

DSKSITI - Small
दिनदहाड़े प्रखंड विकास पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या मामले में पिंटू महतो बरी
शेखपुरा
21 सितंबर 2004 को दिनदहाड़े प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक राज वत्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में आरोपित रहे पिंटू महतो को कोर्ट ने साक्ष्य के  आभाव में बरी दिया । 15 वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद बुधवार को जिला जज राजकुमार ने यह निर्णय सुनाया। निर्णय आते ही जंगल में आग की तरह इसकी खबर फैल गई। इस मामले में पहले ही छह आरोपी को बरी किये जा चुके है।
जिसमें बीडीओ के साथ बाइक पर जा रहे राजस्व कर्मचारी रघुवीर मंडल के साथ-साथ राजो महतो, अशोक प्रसाद, नरेश प्रसाद, विजय महतो और अशोक महतो का नाम शामिल है। लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि 15 वर्षों तक सुनवाई हुई है फिर बुधवार को जिला जज राजकुमार ने यह निर्णय सुनाया है। जिसमें अरयरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक राज वत्स की हत्या के मामले में  पिंटू महतो को बरी कर दिया गया है।

साथ बाइक पर जा रहे राजस्व कर्मचारी रघुवीर मंडल

DSKSITI - Large

बता दें कि 21 सितंबर 2004 को बीडीओ  अशोक राज  शेखपुरा नगर परिषद के अपने आवास से बाइक पर राजस्व कर्मचारी रघुबीर मंडल के साथ सवार होकर कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच ककरार पुल के पास दिन के 10:00 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । बाद में पुलिस के अनुसंधान में पिंटू महतो सहित सभी लोगों को नामजद किया गया था। राजस्व कर्मचारी रघुवीर मंडल पहले सूचक के रूप में पुलिस को इसकी सूचना दी थी । बाद में संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे भी आरोपित किया था। आशंका थी कि बीडीओ की हत्या कर दिया गया परंतु राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने कुछ नहीं किया।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like