![बिहार में सबसे कम वोटिंग नवादा में, जानिए क्या रहा कारण, मतदाताओं को क्यों पहनाई टाेपी](https://sheikhpuranews.com/public/default-image/default-730x400.png )
बिहार में सबसे कम वोटिंग नवादा में, जानिए क्या रहा कारण, मतदाताओं को क्यों पहनाई टाेपी
![DSKSITI - Small](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240128195901-snews-27.webp)
बिहार में सबसे कम वोटिंग नवादा में, जानिए क्या रहा कारण, मतदाताओं को क्यों पहनाई टापी
![](../../../../public/upload/snews-19042024222637WhatsApp Image 2024-04-19 at 4.55.49 PM.jpeg)
न्यूज डेस्क
बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। नवादा लोकसभा क्षेत्र बिहार में सबसे कम प्रतिशत वोटिंग का लोकसभा क्षेत्र रहा। यहां मात्र 41.5 0% मतदान हुआ।
![](../../../../public/upload/snews-19042024221829WhatsApp Image 2024-04-19 at 1.09.29 PM.jpeg)
दूसरे नंबर पर औरंगाबाद 50 और जमुई 50% मतदान रहा। गया में 52% मतदान हुआ। कम वोटिंग का एक कारण अधिकारियों की लापरवाही से बीएलओ के द्वारा घरों में मतदान के लिए पर्चा का नहीं पहुंचाना भी माना जा रहा है ।
![](../../../../public/upload/snews-19042024222713WhatsApp Image 2024-04-19 at 4.55.50 PM.jpeg)
दोनों लोकसभा क्षेत्र में कई क्षेत्रों में प्रचा नहीं दिया गया जिस वजह से लोग बूथ तक जाने में उत्सुकता नहीं दिखाई।
![](../../../public/upload/snews-19042024221336WhatsApp Image 2024-04-19 at 1.09.30 PM.jpeg)
जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधानसभा में 47.18% तथा नवादा लोकसभा के बरबीघा विधानसभा में 44.17% मतदान हुआ। शेखपुरा जिले में कुल 45.67% मतदान हुए।
![](../../../../public/upload/snews-19042024221746WhatsApp Image 2024-04-19 at 7.12.51 PM.jpeg)
भीषण गर्मी की वजह से मतदाताओं पर असर पड़ा। हालांकि चुनाव से पहले भी मतदाताओं में उत्साह नहीं होने की खबरें लगातार मीडिया में आती रही हैं।
![](../../../../public/upload/snews-19042024221852WhatsApp Image 2024-04-19 at 11.06.30 AM.jpeg)
![DSKSITI - Large](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240512084543-snews-21.webp)
असर चुनाव पर भी देखा गया और कम प्रतिशत मतदान हुआ।
![](../../../public/upload/snews-19042024221453WhatsApp Image 2024-04-19 at 11.04.46 AM.jpeg)
शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में एक महिला प्रधानता बूथ बनाया गया जिसमें सुरक्षा कर्मी और पदाधिकारी सभी महिलाएं ही थी।
शेखपुरा शहरी क्षेत्र में डीएम उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र को महिला प्रधानता का मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां महिलाओं में भारी उत्साह भी देखा गया। वहां महिला पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा सुचारू रूप से मतदान का संचालन कराया गया । बरबीघा के कन्या पाठशाला में भी महिला प्रधानता बूथ बनाया गया जहां सभी महिला कर्मी ही थे।
बरबीघा उच्च विद्यालय में बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जहां वोट देने के बाद सेल्फी लेते लोग देखे गए। इन जगहो पर वोटरों का स्वागत टोपी पहनाकर किया गया।
![new](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240525190352-snews-29.webp)
![SRL](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240128195723-snews-47.webp)
![adarsh school](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240517105458-snews-7.webp)
![st marry school](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240512074004-snews-10.webp)
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!