• Sunday, 01 June 2025
शेखपुरा: विवाहिता की हत्या का खुलासा, पति निकला अपराधी, गिरफ्तार

शेखपुरा: विवाहिता की हत्या का खुलासा, पति निकला अपराधी, गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा: विवाहिता की हत्या का खुलासा, पति निकला अपराधी, गिरफ्तार 

शेखपुरा। 

जिले के पथलाफार गांव में पिछले साल जुलाई में रहस्यमय तरीके से हुई विवाहिता धनवंतरी देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सात महीने की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति गंगल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार शाम उसे शेखपुरा बाजार से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का दावा है कि गंगल यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

 

शेखपुरा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 11 जुलाई 2024 को पथलाफार गांव में गंगल यादव के भतीजे की शादी थी। शादी में बारात जाने से पहले प्रीति भोज के दौरान डीजे पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक गोली चली, जो धनवंतरी देवी के माथे में लगी। गंभीर रूप से घायल धनवंतरी देवी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से पावापुरी रेफर करने के दौरान उनकी मौत हो गई।

 पति ने रची थी हत्या की साजिश 

 

जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि इस हत्या के पीछे खुद पति गंगल यादव था। पुलिस के अनुसार, गंगल यादव का चरित्र संदिग्ध था और उसकी पत्नी धनवंतरी देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। भतीजे की शादी के दिन गंगल यादव ने साजिश के तहत भीड़ का फायदा उठाते हुए अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसे अज्ञात लोगों की करतूत बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश की।

DSKSITI - Large

शुरुआती जांच में घटना को गांव के दो पक्षों के पुराने विवाद की ओर मोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन फॉरेंसिक जांच और पुलिस की गहन तफ्तीश में सच सामने आ गया। अंततः गंगल यादव अपने ही बुने जाल में फंस गया और पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From