• Wednesday, 25 February 2026
पति को छोड़ देवर से रचाई शादी और देवर ने की सरेआम पिटाई,

पति को छोड़ देवर से रचाई शादी और देवर ने की सरेआम पिटाई,

Vikas

पति को छोड़ देवर से रचाई शादी और देवर ने की सरेआम पिटाई,

 

शेखपुरा

 

अजब प्रेम की गजब कहानी का एक नजारा शेखपुरा कचहरी में उस वक्त सामने आया जब एक पति ने अपनी पत्नी को बीच कचहरी में ही पीटना शुरू कर दिया।

 

 बेरहमी से पति के द्वारा जब पत्नी की पिटाई की जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया तो नया मामला खुलकर सामने आया।

 इस मामले में लड़की के द्वारा अपने पहले पति को छोड़कर रिश्ते के देवर से प्रेम विवाह कर लिया ।

 

उसके साथ रहने लगी। फिर देवर ने लड़की को धोखा दे दिया। लड़की के द्वारा इस मामले में कोर्ट में मुकदमा किया गया।

 इसी मुकदमा में लड़की और लड़का तारीख पर आया तो लड़का के द्वारा सरेआम लड़की की पिटाई कर दी गई ।

 

फिर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। लड़की की पिटाई के दौरान जब स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया तो लड़की ने भी साहस दिखाया। लड़के को पकड़ कर रखी और उसे पुलिस के हवाले किया। 

 

 

दरअसल,

 

 यह पूरा मामला जिले के मनकोल गांव निवासी सोनम कुमारी से जुड़ा हुआ है।

 

 सोनम ने बताया कि 2019 में उसकी शादी अरियरी थाना के पथरेटा गांव के रामप्रवेश के साथ हुई थी।

DSKSITI - Large

 2 साल वह पति के साथ रही। इसी बीच पति का ममेरा भाई रघुवीर से उसे प्रेम संपर्क हो गया ।

 

रघुवीर ने उसके पति को डरा, धमका कर उसे वहां से लेकर पटना चला गया। वहां उसने शादी की और वह उसी के साथ रहने लगी।

 

फिर कुछ साल बाद रघुवीर तरह-तरह के आरोप लगाने लगा। कई लड़के से संपर्क रखने के आरोप में पिटाई करने लगा।

 

 

 फिर रघुवीर उसे पटना में छोड़कर मुंबई भाग गया।

 

 रघुवीर के मुंबई भाग जाने के बाद सोनम रघुवीर के गांव,

 

 शेखपुरा जिला के बाऊघाट थाना के मोहम्मदपुर पहुंची तो रघुवीर के परिवार वालों ने भी उसे फटकार कर भगा दिया ।

 

सोनम ने कोर्ट की शरण ली और मुकदमा किया । इसी में दोनों तारीख पर आई थी। तभी रघुवीर के द्वारा सोनम की जमकर सरेआम पिटाई कर दी गई। पहले तो स्थानीय लोग दर्शक बने रहे । जब बेरहमी से पिटाई होने लगी तो वह स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़ लिया। फिर लड़की में भी साहस कर लड़के को पकड़ा और उसे पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like