• Sunday, 08 June 2025
संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं वरिष्ठ जदयू नेता जितेंद्र नाथ

संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं वरिष्ठ जदयू नेता जितेंद्र नाथ

stmarysbarbigha.edu.in/

संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं वरिष्ठ जदयू नेता जितेंद्र नाथ

शेखपुरा
शेखपुरा में जदयू के संगठन को मजबूत करने की कवायद में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ जुट गए हैं। उनके द्वारा लगातार संगठन में काम करने वाले लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में नव मनोनीत पदाधिकारियों को अपने आवास पर समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के पुराने नेता भी मौजूद रहे।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का  चहुमुखी विकास हो रहा है। बिहार में महिलाएं सशक्त होकर देश और दुनिया का नाम रोशन कर रही हैं। बिहार की कई योजनाएं आज देश में मॉडल बना हुआ है। नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार के विकास में सबसे बड़ा मानक है। साथ ही कहा कि पार्टी के संगठन में युवाओं की भागीदारी मजबूत की जा रही है। इसी में युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद तेज हुई है।
इस अवसर पर छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिपिन चौरसिया, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रेम कुमार गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पप्पू राज मंडल, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामप्रसाद दास को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद,जदयू नेता राहुल कुमार,डॉ संतोष कुमार, विनोद प्रसाद,प्रमोद यादव, सुभाष सिंह, प्रेम नाथ मेहता, राजीव पटेल,राजेश साव,रामजन्म प्रसाद,दानी प्रसाद,डब्लू यादव,विनोद महतो,वीरेंद्र महतो, कौशलेंद्र प्रसाद एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थेl
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From