• Wednesday, 15 April 2026
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी, जेपी सेनानियों को किया गया सम्मानित

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी, जेपी सेनानियों को किया गया सम्मानित

Vikas

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी, जेपी सेनानियों को किया गया सम्मानित 

 शेखपुरा। 

भारतीय जनता पार्टी के शेखपुरा कार्यालय में शुक्रवार को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले जिले के जेपी सेनानियों को सम्मानित किया।

 

सम्मानित होने वालों में गोपाल प्रसाद केसरी, मो. उस्मान आलम, राजेंद्र प्रसाद, भगवान दास, बज्रनंदन महतो, निराला सिंह, उमेश प्रसाद सिंह और काशी नूर रहमान शामिल थे। मंत्री ने कहा कि इन सेनानियों ने अपने युवा दिनों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्याचार और यातनाएं झेली थीं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की सत्ता बचाने के लिए देश को आपातकाल के अंधकार में धकेल दिया गया था।

 

मंत्री ने कहा कि उस समय लोकतंत्र की हत्या की गई और देशभर में लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया। उन्होंने बताया कि आज की पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि किस तरह से देश को एक तानाशाही शासन का सामना करना पड़ा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह "काला अध्याय" कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए।

 

DSKSITI - Large

राजू कुमार सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकाल की वर्षगांठ का आयोजन आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like