देखिए कैसे होंडा सिटी कार से हो रही थी विदेशी शराब की तस्करी, बंगाल के दो गिरफ्तार
देखिए कैसे होंडा सिटी कार से हो रही थी विदेशी शराब की तस्करी, बंगाल के दो गिरफ्तार
शेखपुरा
शेखपुरा में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान और उनको गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जा रहा है। शेखपुरा पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा की टीम के द्वारा बड़ी संख्या में तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। इसी कड़ी में एक बार फिर बरबीघा में बंगाल के दो शराब तस्कर को पकड़ा गया है।

वे लोग होंडा सिटी लग्जरी कार पर शराब की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए दोनों शराब तस्कर के पास से नगद राशि भी बरामद की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिलने पर बरबीघा के केवटी पुलिस के द्वारा बभनीमा गांव के पास हाईवे पर वाहन जांच अभियान चलाया गया ।

रात्रि में वाहन जांच अभियान के दौरान एक होंडा सिटी कार को पकड़ा गया जिससे दो युवकों को पकड़ा गया। कार से अंग्रेजी शराब की बरामद की हुई। पकड़े गए दोनों युवक की पहचान बंगाल के वर्तमान जिलाके थाना साउथ धधका, आसनसोल के अजय महतो के पुत्र मंजेश कुमार , इसी थाना क्षेत्र के विनोद मंडल के पुत्र बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी के पास से 225 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद की हुई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!