• Tuesday, 30 April 2024
जातीय समीकरण में देखिए बिहार का नया मंत्रिमंडल, यादव 8, मुस्लिम 5, भूमिहार 2

जातीय समीकरण में देखिए बिहार का नया मंत्रिमंडल, यादव 8, मुस्लिम 5, भूमिहार 2

DSKSITI - Small

जातीय समीकरण में देखिए बिहार का नया मंत्रिमंडल, यादव 8, मुस्लिम 5, भूमिहार 2

न्यूज डेस्क

बिहार की राजनीति को जातीय समीकरण में हमेशा देखा जाता है। ऐसे में नए समीकरण से बने नई सरकार में जातीय समीकरण को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि वर्तमान में सरकार ने कोई बड़ा उलटफेर तो नहीं किया परंतु जातीय समीकरण पर इस नए मंत्रिमंडल की चर्चा भी शुरू हो गई है। कई उम्मीद लगाए लोगों को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली तो उनकी नाराजगी भी सामने आने लगी है। कई ऐसे लोग भी मंत्रिपरिषद में जगह पा लिए हैं जिनकी कहीं चर्चा नहीं थी।

नए मंत्री परिषद में विरोध के बाद भी राष्ट्रीय जनता दल ने अनंत सिंह के खास कार्तिकेय सिंह को मंत्रिपरिषद में जगह दी है। कई वर्षों के बाद राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक बार फिर से भूमिहार समाज के कार्तिकेय सिंह को प्रतिनिधित्व दी है।

वही दलित के प्रतिनिधित्व करने वाले अशोक चौधरी फिर से मंत्री बनाए गए हैं। इन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे । अशोक चौधरी के मंत्री बनने पर बड़ी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं।

नई महागठबंधन सरकार में सबसे अधिक 8 मंत्री यादव जाती है , मुस्लिम समुदाय से 5, अनुसूचित जाति 5, अतिपिछड़ा – 4, कुशवाहा 2, कुर्मी 2, राजपूत 3, भूमिहार 2, ब्राह्मण 1, वैश्य समाज से 1 मंत्री बनाए गए हैं।

————-
– मुख्यमन्त्री
नीतीश कुमार (कुर्मी)
– उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव (यादव)

– मंत्री परिषद के सदस्य
पिछड़े व अतिपिछड़े
1. बिजेंद्र प्रसाद यादव (यादव)
2. तेज प्रताप यादव (यादव)
3. सुरेंद्र प्रसाद यादव (यादव)
4. चंद्रशेखर यादव (यादव)
5. ललित यादव (यादव)
6. रामानंद यादव (यादव)
7. जितेंद्र राय (यादव)
8.आलोक कुमार मेहता (कुशवाहा)
9. जयंत राज (कुशवाहा)
10. श्रवण कुमार (कुर्मी)
11. मदन सहनी (मल्लाह)
12. शीला मंडल (धानुक)
13. अनिता देवी (नुनिया)

सवर्ण
1. विजय कुमार चौधरी (भूमिहार)
2. कार्तिक मास्टर (भूमिहार)
3. संजय झा (ब्राह्मण)
4. सुमित कुमार सिंह (राजपूत)
5. लेशी सिंह (राजपूत)
6. सुधाकर सिंह (राजपूत)

दलित
1. अशोक चौधरी (पासी)
2. सुनील कुमार (रविदास)
3. कुमार सर्वजीत (पासवान)
4. सुरेंद्र राम (रविदास)
5. संतोष कुमार सुमन (मुसहर)
6. मुरारी गौतम (रविदास)

वैश्य
1. समीर कुमार महासेठ (सूड़ी)

अल्पसंख्यक
1. जमा खान (पठान)
2. अफाक आलम
3. इसरायल मंसूरी
4. शमीम अहमद
5. शहनवाज आलम

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कांग्रेस का विवाद सामने आ गया है और कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे से गाली-गलौज भी किया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like