• Sunday, 20 April 2025
जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

जिला स्तरीय विज्ञानं प्रदर्शनी में स्कूली बच्चो ने अपनी प्रतिभा दिखाई। माध्यमिक शिक्षा के तत्वाधान में गुरुवार को विज्ञानं, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के इस्लामिया उच्च विधालय में आयोजित इस प्रतिभा प्रदर्शनी में जिला भर के कुल 60 छात्र छात्रों ने भाग लिया. जिसमे से सात का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस आयोजन का विधिवत शुरुआत माध्यमिक डीपीओ सतीश कुमार सिंह ने की। उन्होंने इस अवसर पर बच्चो का हौसला बढाया। बताया कि बच्चे देश के भविष्य है।

आगामी पीढ़ी है. इस धरती को सुंदर और स्वच्छ बनाये रखने की भी जिम्मेवारी इन्ही बच्चो पर है। उन्होंने समारोह में अपने सम्बोधन में बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चो में छिपी प्रतिभा सामने आती है। बच्चो का मनोबल बढ़ता है और विज्ञानं तथा गणित के क्षेत्र में आगे जाने में सहायक होता है। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा द्वारा बच्चो के माडल का आंकलन करने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में परशुराम सिंह, खुर्शीद आलम, निरन्जन कुमार पाण्डेय, सुधीर मोहन, विनोद कुमार, सूरज कुमार, अमित कुमार आदि को शामिल किया गया था। प्रदर्शनी में बच्चो ने एक से बढ़कर एक माडल का प्रदर्शन किया।

DSKSITI - Large

सफल प्रतिभागी में टाउन स्कूल बरबीघा के प्रिंस राज, इस्लामिया के हिमांशु कुमार, प्लस टू बरबीघा की जूही कुमारी, उच्च विधालय हुसैनाबाद की सलोनी भारती, आदर्श टाउन बरबीघा का शिवम् राज, एसकेआर के राज कुमार आदि का नाम शामिल है। इन बच्चो का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From