• Wednesday, 25 February 2026
डिवाइन लाइट स्कूल में खसरा रूबेला का पड़ा टीकाकरण

डिवाइन लाइट स्कूल में खसरा रूबेला का पड़ा टीकाकरण

Vikas

बरबीघा।

डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल की सकलदेव नगर स्थित मुख्य शाखा में आज कुल 1484 बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका दिया गया। टीकाकरण के लिए अस्पताल की सुबह से ही सक्रिय रही।

जानकारी देते हुए निदेशक सुधांशु शेखर ने बताया कि करीब 30 बच्चों को यह टीका पूर्व में ही (अन्यत्र) पड़ चुका था, अतः उन्हें आज के टीकाकरण कार्यक्रम से अलग रखा गया। साथ ही लगभग 150-200 बच्चों को जो आज अनुपस्थित थे, सेकंड राउंड में टीका पड़ेगा।

सड़क जाम के कारण भी कई बच्चे आज विद्यालय नहीं पहुंच सके और उन्हें टीका नहीं दिया जा सका। करीब डेढ़ दर्जन स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से आज का यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सका।

इसके पूर्व बच्चों को टीकाकरण की आवश्यकता समझाई गई एवं निर्भीक होकर इस स्वास्थ्य-अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। बच्चों ने खुशी-खुशी टीके लगवाए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like