• Monday, 09 February 2026
शराबबंदी : तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार, जेल

शराबबंदी : तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार, जेल

Vikas

शेखपुरा

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शराब के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी जिले के अलग-अलग स्थानों से की गई।

DSKSITI - Large

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापमारी कर एक शराब कारोबारी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। यह छापमारी सदर प्रखंड के सूरदासपुर और पचनाहट्टी में किया गया था।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि उत्पाद दरोगा शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सूरदासपुर में छापमारी की गयी। वहां से वाजिदपुर गाँव निवासी जीतन चौधरी के पुत्र मल्ल्हू चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वह सूरदासपुर के तालाब के बगल से गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर पचनाहट्टी से बरुई गाव निवासी बुनेल चौधरी और नवल यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी अंकित कर जेल भेजने सहित अन्य क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From