• Monday, 09 February 2026
बोतल में बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा

बोतल में बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम ने रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए देसी शराब बिक्री के लिए ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पचना हड्डी निवासी आशीष कुमार है।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर युवक को घेरा बंदी कर पकड़ा गया और युवक के पास से 4 बोतल देशी शराब बरामद की गई है ।

युवक देसी शराब को बेचने के लिए ले जा रहा था। बता दें कि शेखपुरा जिले में देसी शराब के कारोबार लगातार जारी रहता है। बड़े-बड़े क्षेत्रों में इसका कारोबार किया जा रहा है।

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर मोहल्ला अथवा अहियापुर मोहल्ला सहित मुरारपुर टाटी नदी के किनारे बड़ी संख्या में देसी शराब का कारोबार किया जाता है। इस पर अंकुश लगाने में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह से असफल साबित हो रही है । इसी तरह से बरबीघा के नारायणपुर मोहल्ला एवं जिले के कई अन्य जगहों पर देसी शराब का कारोबार बड़ी संख्या में किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From