• Monday, 09 February 2026
शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए शहर में लगातार फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए शहर में लगातार फ्लैग मार्च

Vikas

शेखपुरा

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दवातावरण में मनाने के लिए आज हरिशंकर राम अपर समाहर्ता, राकेश कुमार अनुमंडल का अधिकारी ,सुरेंद्र कुमार सिंह एसडीपीओ , सत्येंद्र प्रसाद डीपीआरओ प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी के साथ-साथ कई पदाधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल थे।


यह फ्लैग मार्च आज समाहरणालय परिसर से शुभारंभ होकर चांदनी चौक, कटरा चौक होते हुए बिचली गली, गिरिहिंडा चौक पर जाकर समाप्त हुआ।


स्थानीय लोगों से अपील किया गया कि आप पूजाभी करें और दूसरे को भी पूजा करने में सहयोगी ।

अफवाहों पर ध्यान ना दें।

जिला प्रशासन की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा । सिविल ड्रेस में मे भी पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।
आज फ्लैग मार्च में 100 से अधिक पुलिस वालों को भी लगाया गया था। जो स्थानीय नागरिकों को शांति पूर्वक पूजा-पाठ करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

उन्हें बताया गया कि जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है किसी प्रकार की अप्रिय सूचना को नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। अन्यथा स्थानीय अधिकारी को बताएं।

DSKSITI - Large

आज खीरी पोखर का जहां पर मूर्ति विसर्जन होता है उसका भी निरीक्षण किया गया ।यहां पर पर्याप्त मात्रा प्रकाश लगाने का निर्देश दिया गया ।

वाच टावर लगाया जाएगा। सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर पैनी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च में चंदन कुमार थानाध्यक्ष शेखपुरा के साथ-साथ पुलिस बल उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

san

Comment / Reply From