• Tuesday, 10 June 2025
सम्राट मैराथन : पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है, साबित कर दिया दिव्यांग बेटी काजल ने  

सम्राट मैराथन : पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है, साबित कर दिया दिव्यांग बेटी काजल ने  

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा
शेखपुरा में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय सम्राट के द्वारा रविवार को सम्राट मैराथन का आयोजन किया गया है। इस मैराथन की सारी तैयारी उनके भाई संजय गाेप के द्वारा की गई।
इस मैराथन में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग दौड़ का आयोजन किया गया। शेखपुरा नगर के एक चक्कर लगाने के बाद विजेता लड़कियों में एक हाथ से दिव्यांग बेटी काजल कुमारी ने यह साबित कर दिया कि  सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। काजल  को  31  हजार  का  पुरस्कार  दिया  गया।
दिव्यांग काजल कुमारी ने प्रथम पुरस्कार जीत लिया। एक हाथ नहीं होने के बावजूद कई दिग्गज धावकों को पीछे छोड़ते हुए काजल कुमारी ने इस जीत को हासिल किया। काजल के इस मैराथन में जीती तो वहां उपस्थित सभी लोग अचंभित रह गए । दिग्गजों को पछाड़ कर के काजल पुरस्कार जीत ली। इस मैराथन में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय सम्राट के साथ-साथ पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर के पुरुषोत्तम, गंगा कुमार यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।
खुशबू कुमारी (कसार)—तृतीय बीच में
रंजन कुमार (एकरामा)—प्रथम
संतोष कुमार (अकौना)–दूसरा
DSKSITI - Large

सौरव कुमार (अकौना)—तृतीय
बालिका वर्ग के विजेता—
काजल कुमारी (एकरामा)—प्रथम
शिवानी कुमारी (हथियावां)—दूसरा
खुशबू कुमारी (कसार)—तृतीय
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like