• Thursday, 16 May 2024
विधानसभा अध्यक्ष की बेज्जती से दुखी होकर भाजपा नेता अनिल सिंह ने पार्टी छोड़ी

विधानसभा अध्यक्ष की बेज्जती से दुखी होकर भाजपा नेता अनिल सिंह ने पार्टी छोड़ी

DSKSITI - Small

विधानसभा अध्यक्ष की बेज्जती से दुखी होकर भाजपा नेता अनिल सिंह ने पार्टी छोड़ी

बरबीघा, शेखपुरा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक 20 साल पुराने कार्यकर्ता और नेता ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष को कथित तौर पे बेइज्जत किए जाने से दुखी होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रीय जन जन पार्टी ज्वाइन कर लिया।

मंगलवार को बरबीघा प्रखंड के तेउस में आयोजित समारोह में नरसिंहपुर निवासी अनिल सिंह ने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के समझ राष्ट्रीय जन जन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया ।

इस संबंध में अनिल सिंह ने बताया कि वे 20 साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं । वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला के मंत्री पद पर भी हैं और इससे पहले प्रदेश के किसान प्रकोष्ठ भाजपा के कार्यसमिति सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा गलत व्यवहार किया गया है। उन्हें अपमानित किया गया है। यह एक समाज का अपमान है। ऐसे में दुखी होकर वे राष्ट्रीय जन जन पार्टी से जुड़ रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like