• Monday, 09 June 2025
आम आदमी पार्टी ने यहां चलाया सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में जुड़े लोग

आम आदमी पार्टी ने यहां चलाया सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में जुड़े लोग

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा में आम आदमी पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान में तेजी लाई गई है। इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धर्मउदय कुमार ने की।

DSKSITI - Large

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष भानु देव सिंह, नंद किशोर राम, प्रमोद कुमार, विपुल कुमार, सरोवर सहित अन्य लोग रहे। धर्म उदय कुमार ने बताया कि दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया कि देश में वह मजबूत विकल्प के रूप में उभर चुकी है। लोगों का जनसमर्थन उसके पक्ष में है। आम आदमी पार्टी सबसे निचले तबके के लोगों के हित में काम कर रही है। जाति तथा धर्म से ऊपर उठकर सभी के हित के लिए काम करती है। इसीलिए जनता का समर्थन मिल रहा है। बिहार के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस अभियान में बरबीघा विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर शिवशंकर भी सक्रिय रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like