• Monday, 09 February 2026
पीने को नहीं मिल रहा पानी तो कर दिया है रोड जाम

पीने को नहीं मिल रहा पानी तो कर दिया है रोड जाम

Vikas

बरबीघा

बरबीघा से शेखोपुरसराय होते हुए वारिसलीगंज जाने वाली सड़क को गांव वालों ने जाम कर दिया। बुधवार की सुबह से जाम लगा दी गई है। यह जाम बरबीघा प्रखंड के सामस गांव के पास लगाई गई है ।

ग्रामीणों ने बताया कि दलित मोहल्ले में पीने की पानी की भारी समस्या है। एक भी सरकारी चापाकल कार्यरत नहीं है। जबकि कई बार विभाग को आवेदन दिया गया पर विभाग इस पर कोई पहल नहीं की ।

 

गांव के एक आदमी के द्वारा बोरिंग से सभी घरों को पानी दी जाती है। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है । नल जल योजना का लाभ गांव वालों को भेदभाव पूर्ण से मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके मोहल्ले में नल जल योजना का लाभ जानबूझकर नहीं दिया गया तथा पीने के पानी की व्यवस्था भी उनके मोहल्ले में नहीं की गई ।

DSKSITI - Large

इससे आक्रोशित होकर सभी ने जाम लगा दिया है। जाम लगने की समस्या से जहां लोग परेशान हैं वहीं प्रशासन के द्वारा जाम खत्म कराने की दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From