• Monday, 09 February 2026
सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक की लहर

सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक की लहर

Vikas

शेखपुरा

लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जमुई लोकसभा से सांसद चिराग पासवान ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर साझा की है। सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं से शेखपुरा जिले में भी पार्टी के नेताओं के द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नवादा लोकसभा से लोजपा के सांसद चंदन कुमार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

सांसद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने कहा कि वह एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे और उनके निधन से राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From