• Monday, 09 February 2026
छठ महापर्व। घाट और रास्तों की सफाई में आगे आ रहे आरएसएस से जुड़े युवा..

छठ महापर्व। घाट और रास्तों की सफाई में आगे आ रहे आरएसएस से जुड़े युवा..

Vikas

शेखपुरा।

छठ पर्व को लेकर साफ सफाई का महत्व गांव में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में हथियावां गांव में आरएसएस से जुड़े युवाओं ने बढ़-चढ़कर रास्ते एवं घाटों की साफ-सफाई की।

गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे गांव के युवकों ने साफ सफाई की। हाथों में कुदाल और कड़ाही लेकर युवक सड़कों पर उतरे और गंदगी को साफ किया।

स्वच्छता अभियान में भले ही लोग इतनी जागरूकता नहीं दिखाते हो परंतु गांव के इन युवाओं के द्वारा छठ पर्व को लेकर दिखाई जा रही जागरूकता प्रेरणा का विषय है।

इस अभियान में अमितेश कुमार, अनीष कुमार, सुधांशु कुमार, मुनचुन कुमार ,भोपाल कुमार, शत्रुध्न कुमार, अमरजीत कुमार , गुलशन कुमार, कैप्टन कुमार, अमित कुमार, शिवम् कुमार की भूमिका प्रमुख थी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From