• Monday, 01 June 2026
उधर आजादी का जश्न, तो इधर रोड जाम! हंगामा! आगजनी! पुलिस मुर्दाबाद!!

उधर आजादी का जश्न, तो इधर रोड जाम! हंगामा! आगजनी! पुलिस मुर्दाबाद!!

Vikas

अरियरी।

एक तरफ जहां 15 अगस्त मनाने को लेकर समूचा पुलिस प्रशासन जश्न में डूबी हुई थी वहीं शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के मोहाली थाना क्षेत्र में हंगामा मचा हुआ था।

दो लाख की चोरी

मोहाली बाजार में निशा ज्वेलर्स दुकान में बीती रात सेंगमारी कर दो लाख से अधिक के जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली गई। इसी से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा।

चोरी किया घटना धमौल निवासी राजेश साव की दुकान में अंजाम दी गई। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि दुकान में चोरी हो गई है। नाराज लोगों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया।

बाद में स्थानीय पुलिस थाना अध्यक्ष पीएल पिंगुआ नेतृत्व में पहुंची तथा लोगों को समझा-बुझाकर गुस्सा को शांत कराया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like