• Monday, 09 February 2026
सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत पर रोड जाम

सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत पर रोड जाम

Vikas

बरबीघा

बरबीघा सरमेरा रोड को गांव के लोगों ने जाम कर दिया है। पूरी तरह से रोड जाम किये जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद है। यह रोड जाम केवटी थाना के पास किया गया है। केवटी के ग्रामीण उपेंद्र पासवान की पत्नी रोड एक्सीडेंट में एक पखवाड़ा पहले घायल हो गई थी जिसके बाद आज उसका निधन हो गया।

उसके निधन की खबर मिलते ही गांव वालों ने रोड जाम कर दिया है । गांव वालों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम किया गया है। बरबीघा से सरमेरा रोड महत्वपूर्ण रोड होने से जाम की स्थिति विकट हो गई है। और बड़ी संख्या में ट्रक दोनों तरफ जाम में फंसे हुए हैं। पुलिस कर्मी जाम कर रहे गांव वालों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं परंतु गांव के लोग जाम खत्म करने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From