• Monday, 09 June 2025
उपेंद्र कुशवाहा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका

उपेंद्र कुशवाहा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा के चांदनी चौक पर रालोसपा पार्टी के तरफ से केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा केंद्रीय मंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जिसके विरोध में पुतला दहन किया जा रहा है।

राजनीति में इस तरह का भाषा का प्रयोग बहुत ही आपत्तिजनक है और जब तक मुख्यमंत्री माफी नहीं मांग लेते उनका विरोध जारी रहेगा।

इस अवसर पर युवा लोक समता के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, रालोसपा के प्रदेश सचिव रविंद्र कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौहान, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र महतो, जिला महासचिव विरेंद्र कुशवाहा, भुनेश्वर महतो, सविता चौहान, रोहित यादव सहित कुशवाहा महासभा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like