• Monday, 06 May 2024
राजद प्रदेश महासचिव बनने पर विजय सम्राट का समारोहपूर्वक किया गया अभिनंदन

राजद प्रदेश महासचिव बनने पर विजय सम्राट का समारोहपूर्वक किया गया अभिनंदन

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

राजद नेता विजय सम्राट को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यक्रताओ ने बधाई दी.  सम्राट टावर में एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलकर चलने का आश्वासन दिया।

राजद के जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, राजद के राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य बाहिद खान, रामगुलाम यादव , राजेन्द्र प्रसाद यादव ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विजय सम्राट को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विजय सम्राट के प्रदेश महासचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कहा कि राजद ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका निर्वहन करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता चट्टानी एकता बनाकर आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में जुट जाय। मौके पे नागमणि राय, युवा जिलाध्यक्ष मोताबिर हयात, रवि जीत यादव मौजूद थे.

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like