• Monday, 09 June 2025
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में दोषी पाए जाने पर बुजुर्ग को 6 साल की सजा।

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में दोषी पाए जाने पर बुजुर्ग को 6 साल की सजा।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा विशेष पॉक्सो न्यायाधीश के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को दोषी पाए जाने पर 6 साल की सजा सुनाई। साथ ही साथ ₹10000 का अर्थदंड भी लगाया। दोषी व्यक्ति महानंद यादव बरबीघा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी है।

इस संबंध में पॉक्सो विशेष लोक अभियोजक नैला बेगम ने बताया कि आरोपी पर गंभीर आरोप थे जिसमें पीड़ित बच्ची के माता-पिता के द्वारा भी गवाही दी गई थी और आरोप सही साबित होने पर 6 साल की सजा सुनाई गई साथ ही साथ ₹10000 का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 1 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

बता दें कि 2016 के इस मामले में महानंद यादव के द्वारा एक 8 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था जिसमें बच्ची के माता-पिता के द्वारा देख ले जाने पर बच्ची बच गई थी इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

rep

Comment / Reply From

You May Also Like