• Monday, 09 June 2025
आर लाल कॉलेज शासी निकाय के सचिव पुन: बने जदयू विधायक

आर लाल कॉलेज शासी निकाय के सचिव पुन: बने जदयू विधायक

stmarysbarbigha.edu.in/

 

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा सीमा पर नालंदा जिले के सारे थाना के अलीनगर में संचालित आर लाल कॉलेज के शासी निकाय की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्षा आशा देवी ने की। सर्वसम्मति से अस्थामा से जदयू विधायक जीतेंद्र कुमार को पुनः शासी निकाय समिति का सचिव मनोनित किया गया। बैठक में कॉलेज के विकास पर भी चर्चा की गई।

DSKSITI - Large

बैठक में संस्था की अध्यक्षा एवं सचिव ने बताया कि आर लाल कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां कई जिले के लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शासी निकाय की बैठक में विचार-विमर्श किया गया। अस्थामा विधायक के द्वारा कॉलेज के विकास को लेकर लगातार सहयोग किया जाता है। अपने योजनाओं के माध्यम से भी सहयोग दिया गया है। पुनः उनको सचिव चुन लिया गया है। शासी निकाय की बैठक में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के इतिहास विभाग से प्रो राजेश शुक्ला, सरकारी प्रतिनिधि के रूप में नालंदा के अनुमंडल पदाधिकारी, पदेन सदस्य के रूप में प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From