• Monday, 09 June 2025
रावण ने भी मरने से पहले लक्ष्मण को यह उपदेश दिया..

रावण ने भी मरने से पहले लक्ष्मण को यह उपदेश दिया..

stmarysbarbigha.edu.in/

न्यूज़ डेस्क

भगवान श्री रामचंद्र जी के हाथों नाभि में बाण लगने के बाद मृत्यु शैया पर मौत के इंतजार में पड़े रावण से भी भगवान श्री राम ने लक्ष्मण को उपदेश लेने के लिए कहा। रावण के द्वारा दिए गए उपदेश को आज भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

श्री राम ने लक्ष्मण को समस्त वेदों के ज्ञाता, महापंडित रावण से राजनीति और शक्ति का ज्ञान प्राप्त करने को कहते हैं। रावण लक्ष्मण को ज्ञान देते हुए कहा था।

DSKSITI - Large

 1
अच्छे कार्य में कभी विलंब नहीं करना चाहिए। अशुभ कार्य को मोह वश करना ही पड़े तो उसे जितना हो सके उतना टालने का प्रयास करना चाहिए।

 
2
शक्ति और पराक्रम के मद में इतना अंधा नहीं हो जाना चाहिए की हर शत्रु तुच्छ और निम्न लगने लगे। मुझे ब्रह्मा जी से वर मिला था की वानर और मानव के अलावा कोई मुझे मार नहीं सकता। फिर भी मैं उन्हें  तुच्छ और निम्न समझ कर अहम में लिप्त रहा। जिस कारण मेरा समूल विनाश हुआ।

 
3
तीसरी और अंतिम बात रावण नें यह कही कि, अपने जीवन के गूढ रहस्य स्वजन को भी नहीं बताने चाहिए। चूंकि रिश्ते और नाते बदलते रहते हैं। जैसे की विभीषण जब लंका में था तब मेरा शुभेच्छु था। पर श्री राम की शरण में आने के बाद मेरे विनाश का माध्यम बना।
 
सार- अपने गूढ़ रहस्य अपने तक रखना, शुभ कर्म में देरी ना करना, गलत काम से परहेज़ करना, और किसी भी शत्रु को कमज़ोर ना समझना , यह अमूल्य पाठ हर एक इंसान को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like