• Monday, 09 February 2026
बरबीघा विधान सभा: राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए जुटे कांग्रेसी

बरबीघा विधान सभा: राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए जुटे कांग्रेसी

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के श्री कृष्ण आश्रम में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट पार्टी के सदस्यता अभियान पर तेजी लाने और संकल्प लेने को लेकर एकजुट हुए। इसमें जिला अध्यक्ष सुंदर साहनी के साथ बरबीघा विधानसभा के भावी प्रत्याशी माने जा रहे तेउस गांव निवासी मुकेश सिंह भी शामिल हुए।

DSKSITI - Large

मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। इस पर जोर शोर से काम किया जा रहा है। इस अभियान में लोगों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और देश सेवा में पार्टी के किए गए काम को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान समय में देश जीडीपी गिर चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं है। ऐसे में सभी जगह आक्रोश है। इस मौके पर पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार, महेश सिंह, रूपेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From