• Tuesday, 10 February 2026
राफेल घोटाले को लेकर अर्थी जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

राफेल घोटाले को लेकर अर्थी जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Vikas

शेखपुरा।

राफेल में हुई घोटाले को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा अर्थी जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। सीपीआई जिला मुख्यालय कार्यालय से अर्थी जुलूस निकालकर सीपीआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के विरोध में नारेबाजी की तथा प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय तक पहुंचे और वहां भी जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने बताया कि राफेल में घोटाला खुलकर सामने आने के बाद भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं जबकि इस घोटाले पर खुलकर उनको जनता के बीच अपना पक्ष रखना चाहिए। इस मौके पर सीपीआई से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From