• Monday, 28 July 2025
इस मोड़ पर अपराधी लोगों को लूट लेते हैं, महिलाओं से भी छेड़खानी

इस मोड़ पर अपराधी लोगों को लूट लेते हैं, महिलाओं से भी छेड़खानी

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा थाना के कुंडा मोड़ के पास अपराधियों का बोलबाला है। शनिवार की रात्रि में पुरैना गांव से लौट के अजीत यादव के साथ अपराधियों ने लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घायल अजीत यादव का इलाज सदर अस्पताल से पूरा में किया जा रहा है। अजीत यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि अजीत यादव पुरैना गांव से लौट रहे थे तो आधा दर्जन अपराधी हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की।

स्थानीय लोगों की मानें तो स्थानीय बदमाशों के द्वारा इस मोड़ पर लगातार लूटपाट की घटना की जाती है। रात्रि में महिलाओं के साथ छेड़खानी भी होती है। दबंगों के भय से लोग पुलिस में शिकायत भी नहीं करा रहे हैं।

DSKSITI - Large

इस लूटपाट की घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दे दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like