• Monday, 09 February 2026
मेगा क्यूज में बच्चों ने दिखाया दम तो मिला पुरस्कार

मेगा क्यूज में बच्चों ने दिखाया दम तो मिला पुरस्कार

Vikas

बरबीघा

मेगा क्यूज प्रतियोगिता बच्चों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया तो उसे पुरस्कृत किया गया। 25 बच्चों को निदेशक कुमार प्रिंस में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ इसके लिए एक समारोह का भी आयोजन किया गया। यह समारोह मैथमेटिक्स सेंटर श्री कृष्ण चौक (हटिया मोड़) वन इंडिया मॉल के सामने किया गया।

जानकारी देते हुए निदेशक कुमार प्रिंस ने बताया कि 25 अगस्त को मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सफल हुए बच्चे को समारोह आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता में गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। कुमार प्रिंस ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जहां बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं वहीं उन्हें आज के दौर में प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा में टिकने का बल भी मिलता है।

सफल हुए बच्चों में अनीशा, लक्ष्मी, रिशु, राज, आनंद, प्रिंस, मुस्कान, शिवम , मृत्युंजय, अमरजीत, खुशी,व ज्योति, लक्ष्मी, सुधांशु इत्यादि शामिल है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

qix

Comment / Reply From