• Monday, 09 February 2026
सजा! हत्या के आरोपी पिता और उसके दोनों पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा…

सजा! हत्या के आरोपी पिता और उसके दोनों पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा…

Vikas

शेखपुरा।

हत्या के जुर्म में पिता और उसके दो पुत्र को आजीवन काराबास की सजा सुनाई गयी। दोषी के खिलाफ दस हजार रुपया का अर्थदंड भी दिया गया है। यह निर्णय एडीजे ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सुनाई है। सजा पाने वाले सदर प्रखंड के कुसुम्भा हाल्ट क्षेत्र के बरैयाबिघा के रहने वाले है। न्यायालय ने पिता देवीलाल पासवान और उसके दो पुत्र चिंटू पासवान और संतोष पासवान को सजा सुनाई है। इस सम्बन्ध में अपर लोक अभियोजक शांति देवी ने बताया कि 06 अप्रैल 2012 को तीनो ने एक राय होकर गांव के शंकर पासवान को लाठी डंडा और फरसा से जन मारने की नियत से घायल कर दिया था।

तीन दिन बाद मौत

इलाज के दौरान तीन दिन बाद उसकी मृत्यु पीएमसीच पटना में हो गयी थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने सदर थाना शेखपुरा में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बाद में अनुसन्धान पूरा कर पुलिस ने तीनो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल दिया। बाद में यह मामला एडीजे के न्यायालय में न्यायिक विचरण के लिए भेजा गया। नयायालय द्वारा सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद तीनो को दोषी पाकर जेल भजे दिया था।

हो गयी सजा

सोमवार को उसके सजा के बिंदु पर सुनवाई कर उसे आजीवन काराबास की सजा सुनाते हुए फिर से जेल भेज दिया।

DSKSITI - Large

उधर तीनो दोषी ने इस मामले में एडीजे के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देने का फैसला लिया है। एडीजे ने यह आदेश खचाखच भरे न्यायालय में सुनाया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From