• Wednesday, 25 February 2026
पम्प हाउस के जले मोटर को न बदले जाने से 8 दिनों से पेयजलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों में भारी रोष

पम्प हाउस के जले मोटर को न बदले जाने से 8 दिनों से पेयजलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों में भारी रोष

Vikas

अरियरी।

प्रखण्ड के हुसैनाबाद पंचायत के विद्यापुर गाँव स्थित पेयजलापूर्ति के पम्प हाउस का बिजली मोटर जल जाने के कारण गत आठ दिनों से पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा इस पम्प हाउस के जले मोटर की मरम्मति न किये जाने के कारण पेयजलापूर्ति पूरे गांव में ठप्प पड़ा है।

पीएचईडी विभाग द्वारा इस बन्द पड़े पम्प हाउस को चालू करने की दिशा में कोई कार्रवाई न किये जाने से ग्रामीणों के बीच भारी रोष देखा जा रहा है। मालूम हो कि लगभग ढाई हजार की आबादी वाले इस गांव के लोंगो को पीने के पानी के लिए मात्र सहारा पेय जलापूर्ति रह गया है। पानी आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को बगल के गांव में जाकर नहाना और कपड़ा धोना पड़ रहा है। साथ ही पीने के लिए पानी बर्तन में भर कर माथे पर लेकर आना पड़ रहा है। गांव के इक्का दुक्का चापाकलों पर भारी भीड़ सुबह से जमा देखी जा रही है। पानी लेने के लिए इन चापाकलों पर लोंगो के बीच आपाधापी मची हुई है। पुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस पम्प हाउस का मेन्टेन्स करने का जिम्मा लिए एजेंसी वाटर लाइफ का 5 साल तक मरम्मति करने का एकरारनामें की अवधि पूरा हो चुका है। अब इस पम्प हाउस होने वाली गड़बड़ी को दूर करने की जिम्मेवारी पीएचईडी विभाग को है। लेकिन विभाग के अधिकारी कान में तेल डालकर सोये नजर आ रहे है। जबकि हजारों ग्रामीण गत आठ दिनों से पानी पीने के लिए तरस रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like