• Monday, 09 February 2026
पूजा करने के लिए निकले 14 वर्षीय किशोरी गायब

पूजा करने के लिए निकले 14 वर्षीय किशोरी गायब

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव नगर मोहल्ले का यह मामला है। इसमें 14 वर्षीय लड़की अपने घर से पूजा करने के लिए निकली और लापता हो गई।

परिजनों के द्वारा इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी में मोहल्ला निवासी सतीश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए किशोरी को अगवा किए जाने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From