• Sunday, 22 June 2025
अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा, 242 यात्री थे सवार – पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी की भी आशंका

अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा, 242 यात्री थे सवार – पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी की भी आशंका

stmarysbarbigha.edu.in/

अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा, 242 यात्री थे सवार – पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी की भी आशंका

 

अहमदाबाद, 12 जून 2025:

 

 

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान (AI171) टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद विमान से मैयडे कॉल किया गया और कुछ ही क्षणों में विमान मेघानी नगर इलाके के पास घनी आबादी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में घना काला धुंआ फैल गया और दमकल की सात गाड़ियां, NDRF की टीमें व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

 

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

 

इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सवार होने की सूचना भी मिल रही है, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्थिति की समीक्षा की है और तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही DGCA और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Boeing कंपनी की तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है।

 

यह विमान Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसे अब तक दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में गिना जाता था। यह पहला बड़ा हादसा है जिसमें इस मॉडल का विमान शामिल है।

 

मुख्य बिंदु:

 

विमान संख्या: AI171 (Boeing 787-8, VT-ANB)

 

DSKSITI - Large

यात्रियों की संख्या: 242

 

स्थान: अहमदाबाद, मेघानी नगर

 

गंतव्य: लंदन गैटविक

 

समय: दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ, कुछ मिनट बाद क्रैश

 

संभावित मृतक: 50+ (आधिकारिक पुष्टि लंबित)

 

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की संभावित मौजूदगी

 

जां

च: DGCA, AAIB, Boeing टीम सक्रिय

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From