
मानसून ने दी दस्तक: किसानों के चेहरे खिले, नगर में जलजमाव से परेशानी

मानसून ने दी दस्तक: किसानों के चेहरे खिले, नगर में जलजमाव से परेशानी
शेखपुरा
जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग में पूर्वानुमान के मुताबिक बीते गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, वहीं रात्रि में तेज बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। झमाझम वर्षा से खेतों में हरियाली की उम्मीदें जाग उठीं। सबसे अधिक बारिश शेखोपुरसराय और बरबीघा प्रखंड में दर्ज की गई।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में अब तक औसतन 40 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। सांख्यिकी विभाग के मुताबिक, जून में सामान्यत: 165.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए, जबकि शुक्रवार सुबह तक जिले में केवल 64.35 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 28.16 मिमी वर्षा हुई।
प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार:
शेखोपुरसराय: 38.6 मिमी (सबसे अधिक)
बरबीघा: 36.4 मिमी
शेखपुरा: 36.2 मिमी

घाटकुसुंभा: 30.0 मिमी
चेवाड़ा: 18.4 मिमी
अरियरी: 9.4 मिमी (सबसे कम)
इस झमाझम बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान अब धान का बिचड़ा गिराने में जुट गए हैं। पानी की उपलब्धता से उन्हें खेत तैयार करने में काफी सहूलियत मिल रही है।
वहीं, झारखंड क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण शेखपुरा जिले की टाटी और कौड़िहारी नदियों में भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। यह जिले के दक्षिणी इलाकों में सिंचाई के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!