• Sunday, 22 June 2025
बरबीघा में मोदीभक्त के साथ मारपीट,    दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

बरबीघा में मोदीभक्त के साथ मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा में मोदीभक्त के साथ मारपीट,  

दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

मोदी भक्त हीरालाल के नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और बरबीघा के रामपुर सिन्डाय निवासी रामानुज सिंह उर्फ हीरालाल के साथ मारपीट की घटना घटी। हीरालाल ने मारपीट करने का आरोप भाजपा के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष और बभनबिगहा निवासी कुणाल किशोर और उनके समर्थकों पर लगाया है।

 

सोमवार की शाम मारपीट की घटना बरबीघा नगर के श्री कृष्ण चौक पर घटी । मारपीट के बाद हीरालाल अस्पताल में भर्ती हुए । जहां उनका इलाज किया गया ।

 

 

हालांकि कुणाल किशोर ने भी हीरालाल और उनके दो पुत्रों पर गाड़ी रोक कर मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष के द्वारा मिशन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

 

मिशन थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरे से वास्तविक घटना का पता चलेगा। 

 

उधर, हीरा लाल ने बताया कि श्री कृष्ण चौक पर जब वह जा रहे थे इस दौरान कुणाल किशोर अपने समर्थक रोहित सहित अन्य के साथ आए और उनके साथ बेरहमी से मारपीट किया। 

 

घायल होने के बाद वह रेफरल अस्पताल में गए जहां उनकी चिकित्सा की गई। उसके बाद पुलिस में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

 

उधर, कुणाल किशोर के आवेदन पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया गया है। 

DSKSITI - Large

 

वहीं पिछले माह भी संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर विवाद हुआ था।

 

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल और वर्तमान जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के पति के बीच मारपीट की घटना सुर्खियों में रही थी। इसमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल भी अस्पताल में भर्ती हुए।

 

 जबकि रेशमा भारती और उनके पति मनोज तूफानी के साथ भी मारपीट हुआ और वह भी अस्पताल में भर्ती हुए। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

 

 

बता दे कि फरवरी 2023 में भी बरबीघा के मीडिया कर्मी निशिकांत गिरी का अपहरण करने और मारपीट करने का आरोप कुणाल पर लगा था। इस मामले भी प्राथमिकी हुई थी। वहीं इसमें हाई कोर्ट से कुणाल किशोर के गिरफ्तारी पर स्टे लगा हुआ है। 

 

 

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like