• Wednesday, 11 February 2026
दो न्यायिक अधिकारियों का प्रमोशन, एडीजे बने

दो न्यायिक अधिकारियों का प्रमोशन, एडीजे बने

Vikas

दो न्यायिक अधिकारियों का प्रमोशन, एडीजे बने

शेखपुरा : पटना हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत सीजेएम, एसीजेएम व सबजज स्तर के 69 न्यायिक अधिकारियों को प्रोन्नत कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया है। इसमें जिला न्यायालय शेखपुरा के भी दो न्यायिक अधिकारी का प्रोन्नति अपर जिला जज के पद पर किया गया है।
कार्यरत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय सिंह को अपर जिला जज तृतीय तथा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम विवेकानंद प्रसाद को अपर जिला जज चतुर्थ पद पर प्रोन्नत कर शेखपुरा में ही पदस्थापित किया गया है। जिससे जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं के बीच काफी खुशी है। वहीं नोटीफिकेशन आने पर अधिवक्ता अरविंद कुमार, विनोद कुमार सिंह, चन्द्रमौली यादव, विपीन कुमार, सुशील कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार एवं अन्य अधिवक्ताओं ने सीजेएम संजय सिंह तथा एसीजेएम प्रथम विवेकानंद प्रसाद को बधाई दी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From