• Friday, 17 May 2024
फेसबुक पर कैदियों ने वायरल किया फोटो तो छापेमारी में मोबाइल, गांजा बरामद

फेसबुक पर कैदियों ने वायरल किया फोटो तो छापेमारी में मोबाइल, गांजा बरामद

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा के मटोखर में बिहार राज्य का एकमात्र किशोर सुधार गृह (प्लेस ऑफ सेफ्टी) स्थापित है। यहां पर बिहार भर के 16 से 18 वर्ष के कैदियों को रखा जाता है। किशोर कैदियों को रखने की यहां व्यवस्था है। इसमें हत्या, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराध के कैदी होते हैं। इन कैदियों के द्वारा तीन दिन पूर्व जन्मदिन मनाते हुए फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन तक इसकी सूचना पहुंची। जिलाधिकारी इनायत खान ने तत्काल इस पर छापेमारी की योजना बनाई और एसडीएम के नेतृत्व में मंगलवार को छापेमारी की गई।

मोबाइल, गांजा, खैनी, गुटखा इत्यादि हुआ बरामद

किशोरों के लिए बनाए गए किशोर सुधार गृह को पैलेस ऑफ सेफ्टी के नाम से जाना जाता है। यहां हुई छापेमारी का नेतृत्व एसडीएम निशांत कुमार और अपर एसडीएम राजीव कुमार ने किया। इसमें बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारी अर्चना कुमारी और पुलिस के पदाधिकारी भी शामिल हुए। छापेमारी में मोबाइल , गांजा, खैनी, गुटखा बरामद किये गए। आपत्तिजनक चीजों को जेल में रखने की व्यवस्था नहीं है। बावजूद यहां से यह आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दिया।

अधिकारियों का वेतन होगा बंद

DSKSITI - Large

पैलेस ऑफ सेफ्टी (किशोर सुधार गृह) को लेकर हुई छापेमारी में सुपरिटेंडेंट और वहां पर कार्यरत अन्य सुरक्षा में लगे कर्मियों के वेतन को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि एसडीएम की रिपोर्ट पर यह आदेश जारी किया गया है। और जांच का आदेश दिया गया है। जन्मदिन मनाए जाने और जेल में फेसबुक पर फोटो वायरल करने के मामले में दोषी को चिन्हित करने के लिए कहा गया है और उस पर सख्त कार्रवाई की योजना बनाई गई है।

50 की जगह रहते हैं 72 कैदी

किशोर सुधार गृह में 50 कैदियों को रखने की व्यवस्था है। यहां पर 50 की जगह 72 कैदी अभी रह रहे हैं। 16 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोर कैदी को यहां रखने की व्यवस्था है । जो संगीन अपराध के मामले में होते हैं। उन्हें यहां पर रखा जाता है और उनके खान-पान इत्यादि की बेहतर देखभाल भी होती है।

कई बार यहां से भाग चुके हैं खतरनाक कैदी

इस किशोर सुधार गृह से कई बार खतरनाक मामलों की कैदी फरार हो चुके हैं। इसमें 2018 में 9 कैदी एक साथ सुधार गृह से भागने में सफल रहे थे । बाद में विभिन्न जगहों से उन्हें पकड़ा गया। 2019 में भी एक कैदी इलाज के दौरान सदर अस्पताल लाए जाने के क्रम में भागने में सफल रहा था। इसको लेकर यहां की सुरक्षा मजबूत की गई थी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like