• Tuesday, 10 February 2026
आत्म-विश्वास से किया प्रयास विफल नहीं होता- प्रिंस पीजे

आत्म-विश्वास से किया प्रयास विफल नहीं होता- प्रिंस पीजे

Vikas

बरबीघा

सकारात्मक सोच, आत्म-विश्वास एवं श्रम साधना के साथ किया गया कोई प्रयास विफल नहीं होता। सच्ची सफलता के लिए मौसम की नहीं हमेशा मन की जरूरत पडती है। उक्त बातें संत मेरिस इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने दशमी वर्ग के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में बच्चों को संबोधित करने के क्रम में कही। मौके पर उपस्थित उप-प्राचार्य विपिन जोसेफ ने कहा कि हमेशा अपने अंदर इमोशन को रखें।

DSKSITI - Large

आज विद्यार्थियों के उत्सााह को देखकर अभिभूत हूँ तथा अपने विद्यार्थी जीवन को याद कर खुद को तरो-ताजा कर रहा हूँ, संस्थाान के परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद शब्बीर हुसैन ने कहा कि विषय का चयन अपने ईच्छा से करें न कि दोस्तो या अभिभावकों के अनुसार क्यों कि आप अपने बारे में बेहतर जानते है कि आप किस क्षेत्र में अच्छा कर सकते है।

अंग्रेजी शिक्षक दीबीन दास पीके ने कहा कि जीवन में हमेशा अनुशासन को बनाये रखें। विज्ञान शि‍क्षक डाक्टर विजय राम रतन ने कहा कि आत्म निर्भर बनने की कोशिश करें यदि आप उस इंसान की तलाश कर रहें है जो आपकी जिंदगी बदलेगा तो आईने में देखलें। इस मौके पर दशम वर्ग के सभी छात्र-छात्रा द्वारा कई कार्यक्रम पेश किए गए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From