• Wednesday, 12 March 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने की नालंदा की अनीता देवी की सराहना, कहा— 'महिला सशक्तिकरण की मिसाल'

प्रधानमंत्री मोदी ने की नालंदा की अनीता देवी की सराहना, कहा— 'महिला सशक्तिकरण की मिसाल'

stmarysbarbigha.edu.in/

प्रधानमंत्री मोदी ने की नालंदा की अनीता देवी की सराहना, कहा— 'महिला सशक्तिकरण की मिसाल'

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर बिहार की उद्यमी अनीता देवी की सराहना करते हुए उनकी प्रेरणादायक यात्रा को देशभर की महिलाओं के लिए मिसाल बताया। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

 

"बिहार की बेटी अनीता देवी जी का संघर्ष और उनकी सफलता महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल है। नालंदा जिले के अनन्तपुर गांव से निकलकर उन्होंने किसानों की बेहतरी के लिए काम किया और माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। यह आत्मनिर्भरता और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है। उनका समर्पण और मेहनत न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहा है, बल्कि देशभर की महिलाओं को भी प्रेरित कर रहा है।"

 

किसानों को नई राह दिखा रहीं अनीता देवी

 

अनीता देवी का सफर संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2016 में, जब देश में स्टार्टअप संस्कृति का तेजी से विस्तार हो रहा था, तब उन्होंने भी अपने दम पर कुछ करने का फैसला किया। किसानों की स्थिति सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने 'माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड' की स्थापना की।

 

उनकी कंपनी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और उत्पादों के बाजार उपलब्ध कराने का काम कर रही है। इस पहल से न केवल किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि कृषि क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

 

ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

DSKSITI - Large

 

अनीता देवी की इस सफलता ने नालंदा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देशभर की महिलाओं को प्रेरित किया है। उनके प्रयासों से कई ग्रामीण महिलाएं भी कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 

प्रधानमंत्री की सराहना के बाद सोशल मीडिया पर अनीता देवी की उपलब्धियों की चर्चा तेज हो गई है। लोग उनकी मेहनत और संघर्ष की सराहना कर रहे हैं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को सलाम कर रहे हैं।

 

 

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From